लालपेठ ओपन कास्ट में चोरियों का सिलसिला बेखौफ जारी, लालपेठ प्रबंधन बना मूकदर्शक!

 



लालपेठ ओपन कास्ट में चोरियों का सिलसिला बेखौफ जारी, लालपेठ प्रबंधन बना मूकदर्शक!

◾सरकारी संपत्ति पर दिनदहाड़े हाथ साफ, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा चोरी का खेल? 


 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के लालपेठ ओपन कास्ट खदान से चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला प्रबंधन आखिर कर क्या रहा है यह सवाल अब उठने लगा है.

हैरानी की बात यह है कि लालपेठ ओपन कास्ट खदान में हुवे चोरी की कई घटनाओं की शिकायत तक संबंधित पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई जा रही है यदि यह स्थिति सही है तो सवाल उठना लाजिमी है कि चोरी की घटनाओं को आधिकारिक रिकॉर्ड में लाने से परहेज क्यों किया जा रहा है? क्या खान प्रबंधक समेत उपक्षेत्रीय प्रबंधक को सरकारी संपत्ति के नुकसान की चिंता नहीं है या फिर इन घटनाओं को गंभीरता से लेने की इच्छाशक्ति का अभाव है?

खदान परिसर में बार-बार चोरी होना केवल संपत्ति के नुकसान का मामला नहीं, बल्कि सुरक्षा निगरानी और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है यदि घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद समय पर शिकायत, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं की जाती तो ऐसी लापरवाही चोरों के हौसले बढ़ा सकती है लगातार हो रही चोरियों पर प्रभावी रोक लगाने, प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा शिकायत दर्ज नहीं कराने के आरोपों की भी जांच करने की जरूरत है अब देखना यह है कि वेकोलि प्रबंधन इन गंभीर सवालों पर जवाबदेही तय करता है या लालपेठ ओपन कास्ट में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा यूं ही सवालों के घेरे में बनी रहती है.



Post a Comment

0 Comments