चंद्रपुर शहर के बायपास रोड पर डीजल टैंकर पलटने से सड़क पर बहता रहा हजारों लिटर ईंधन

 







चंद्रपुर शहर के बायपास रोड पर डीजल टैंकर पलटने से सड़क पर बहता रहा हजारों लिटर ईंधन

◾नागरिकों की भीड़ से बढ़ा खतरा, कामगार चौक पर मची अफरा-तफरी

◾समय रहते पुलिस पहुंची, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी बुलाए गए

◾पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया

चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : चंद्रपुर-बल्लारपुर बायपास मार्ग पर सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब चंद्रपुर से बल्लारपुर की ओर जा रहा डीजल कैप्सूल टैंकर क्रमांक GJ12 CT 4999 कामगार चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया. यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. इस दुर्घटना के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर बहने लगा, जिससे स्थिति बेहद गंभीर बन गई. 

टैंकर पलटने की खबर फैलते ही मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई बहते डीजल को जमा करने के लिए लोग टैंकर के आसपास पहुंचने लगे सड़क पर फैला ज्वलनशील डीजल और उसके बीच लोगों की भीड़ किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही था. इसी दौरान चंद्रपुर शहर पुलिस और रामनगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला. 

पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया और यातायात को व्यवस्थित किया सुरक्षा के मद्देनजर एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया समय रहते पुलिस की सक्रियता से संभावित आगजनी अथवा बड़ी दुर्घटना का खतरा टल गया. 

इस कार्रवाई के दौरान रामनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके तथा चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्याम गव्हाणे अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौके घटनास्थल पर डटे रहे.  टैंकर पलटने के कारण चंद्रपुर-बल्लारपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया . 

सड़क पर बहता डीजल, पलटा हुआ टैंकर और उसके आसपास जमा भीड़ कुछ देर के लिए कामगार चौक पर भयावह स्थिति निर्माण हो गई थी. पुलिस की तत्परता से हालात नियंत्रण में आए और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई.




Post a Comment

0 Comments