राज्य रिपोर्टर न्यूज़ का बड़ा असर, वेकोली मुख्यालय ने लिया संज्ञान

 



राज्य रिपोर्टर न्यूज़ का बड़ा असर, वेकोली मुख्यालय ने लिया संज्ञान 

◾क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन की मनमानी पर लगी लगाम.. 

चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय में रविवार (अवकाश) की ड्यूटी को लेकर लंबे समय से उठ रहे मनमानी के आरोपों पर आखिरकार वेकोली मुख्यालय ने संज्ञान ले लिया है इस मामले को राज्य रिपोर्टर न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे रविवार की ड्यूटी व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

जानकारी के अनुसार पहले प्रत्येक रविवार को करीब 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती थी जिस पर पक्षपात और मनमानी के आरोप लगाए जा रहे थे परंतु अब 19 जुलाई के रविवार डयूटी के लिए जारी आदेश में केवल 11 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है यानी एक साथ 19 कर्मचारियों की ड्यूटी में कटौती कर दी गई है इस बदलाव को वेकोली मुख्यालय के हस्तक्षेप का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है.

अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार लंबे समय से कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को ही अवकाश के दिन ड्यूटी देने की शिकायतें सामने आ रही थीं इस संबंध में राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने लगातार समाचार प्रकाशित कर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद वेकोली मुख्यालय के संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू की जबकि विजिलेंस विभाग भी पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में वेकोली मुख्यालय से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने क्षेत्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं जांच के दौरान अस्पताल के प्रशासनिक एवं ड्यूटी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अभिलेखों की भी समीक्षा की गई है माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद अस्पताल में व्याप्त कई अनियमितताओं और प्रशासनिक खामियों का खुलासा हो सकता है.

रविवार की ड्यूटी में की गई कटौती के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है जहां एक वर्ग इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहा है वहीं पहले नियमित रूप से रविवार की ड्यूटी करने वाले कुछ कर्मचारियों में नाराजगी भी देखी जा रही है. 

अस्पताल के कई कर्मचारियों ने वेकोली मुख्यालय एवं विजिलेंस विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लेने पर संतोष व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय चिकित्सालय में हो रही कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए राज्य रिपोर्टर न्यूज़ का भी आभार व्यक्त किया है.

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है अब कर्मचारियो की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्षेत्रीय चिकित्सालय में सामने आए आरोपों में कितनी सच्चाई है और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है.




Post a Comment

0 Comments