एचएमएस के नेताओं पर उपमहाप्रबंधक के साथ अभद्रता ओर ट्रांसफर करवाने की धमकी देने का आरोप

 



एचएमएस के नेताओं पर उपमहाप्रबंधक के साथ अभद्रता ओर ट्रांसफर करवाने की धमकी देने का आरोप 

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चंद्रपुर क्षेत्र स्थित HEMM ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट दुर्गापुर में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने एचएमएस यूनियन नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में हस्तक्षेप, धमकी, अभद्रता और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है जिससे इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

सूत्रों के अनुसार एक कर्मचारी की चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत कराने को लेकर एचएमएस यूनियन के कुछ नेताओं ने ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्राचार्य ( उपमहाप्रबंधक उत्खनन) पर दबाव बनाया गया, इस संबंध में अधिकारी ने क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी को शिकायत करते हुए आरोप किये हैं कि पहले यूनियन नेता सीधे कार्यालय पहुंचा और धमकी भरे लहजे में CCL आवेदन को तत्काल अग्रेषित करने का दबाव डाला इसके अगले ही दिन शाम को दूसरे एचएमएस नेता ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा कि यदि आवेदन आगे नहीं बढ़ाया गया तो उन्हें HEMM ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से ट्रांसफर करा दिया जाएगा. 

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल प्रशासनिक स्थिति और स्टाफ की कमी को देखते हुए आवेदन पर टिप्पणी की थी कि , वर्तमान परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत करना संभव नहीं है बावजूद इसके यूनियन नेताओं द्वारा लगातार दबाव और धमकियों का सिलसिला जारी रहा. 

इस मामले में अधिकारी ने लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि संबंधित यूनियन नेता ने उक्त कर्मचारी से रिश्वत लेकर किसी भी स्थिति में CCL मंजूर कराने का आश्वासन दिया था , उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित कर्मचारी की बिना सूचना अनुपस्थिति को लेकर पत्र पहले ही PM (Admin) चंद्रपुर क्षेत्र को भेजा जा चुका है तथा संबंधित कर्मचारी के स्थानांतरण हेतु अलग से अनुशंसा भी की गई है. 

अपने पत्र में अधिकारी ने कहा कि यूनियन नेताओं का यह अव्यावहारिक और असंसदीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कई तथाकथित नेता केवल उपस्थिति दर्ज कर वेतन लेते हैं जबकि अपने वास्तविक कार्यस्थल पर काम नहीं करते यही कारण है कि कंपनी और विशेषकर चंद्रपुर क्षेत्र को उत्पादन हानि और प्रशासनिक अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है.

अधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है इस प्रकरण की प्रतिलिपि उन्होंने क्षेत्रीय महाप्रबंधक चंद्रपुर क्षेत्र समेत GM ऑपरेशन, PM (Admin), विभिन्न ट्रेड यूनियनों, CMOAI, SC/ST एवं OBC परिषदों को भी भेजी गई है.

इस घटना के बाद वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में यूनियन नेताओं की कार्यशैली और प्रशासन पर उनके कथित दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

इस मामले में एचएमएस के एक नेता से संपर्क करने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वही वेकोली के जनसंपर्क अधिकारी तथा CMOAI के अध्यक्ष से संपर्क करने पर उन्होंने क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी या क्षेत्रीय महाप्रबंधक से संपर्क करने की सलाह दी जब क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी से संपर्क करने पर उनकी ओर से भी कोई प्रतिसाद नही मिला. इस मामले में प्रबंधन या एचएमएस यूनियन की प्रतिक्रिया प्राप्त होते ही प्रकाशित किया जाएगा.




Post a Comment

0 Comments