चार फायर एक्सटिंग्विशर के भरोसे संचालित वेकोली का क्षेत्रीय अस्पताल ?

 



चार फायर एक्सटिंग्विशर के भरोसे संचालित वेकोली का क्षेत्रीय अस्पताल ? 

◾50 बिस्तरों वाले अस्पताल में अग्नि सुरक्षा खामियाँ 

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चंद्रपुर क्षेत्रीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा कमी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है 50 बिस्तरों और सैकड़ों मरीजों की रोजाना आवाजाही वाले इस अस्पताल में आग से निपटने के लिए मात्र चार फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध होने की प्राथमिक जानकारी है ऐसी स्थिति में किसी भी आपातकालीन घटना के दौरान मरीजों और कर्मचारियों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. 

बताया जा रहा है कि वेकोली का यह क्षेत्रीय अस्पताल बीते कुछ महीनों से इलाज से अधिक अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में है जानकारों के अनुसार नए क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी के पदभार संभालने के बाद से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. 

सूत्रों के मुताबिक वेकोली प्रबंधन ने इस अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास और सुरक्षा प्रशिक्षण का अभाव गंभीर लापरवाही को उजागर करता है. यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होती है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों और उपचार के लिए आने वाले कामगारों की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है जिससे सवाल यह है कि क्या वेकोली प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ताकि बाद में जांच समितियां बनाकर औपचारिकताएं पूरी की जा सकें?

सूत्रों से मिली अनुसार चंद्रपुर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र के लिए फॉर्म-ए की मूल प्रति, बांधकाम परवानगी प्रमाणपत्र, चालू वर्ष की मालमत्ता कर पावती, शॉप एक्ट (वैकल्पिक), इमारत का नक्शा, पानी पट्टी कर पावती इत्यादि दस्तावेज अनिवार्य होते हैं लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल के पास फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं है. 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मरीजों और कामगारों की सुरक्षा सिर्फ फाइलों और रिपोर्टों तक ही सीमित रह गई है? और क्या यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है?




Post a Comment

0 Comments