मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन
◾मुम्बई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.
मुम्बई ( राज्य रिपोर्टर ) : जाने-माने गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है. मुम्बई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चले रहे थे. उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. उनकी पत्नी मिथाली सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि "वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे." वहीं क्रिटी केयर अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि भूपिंदर सिंह को 10 दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
मनोरंजन जगत के दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन इस दुखद खबर से सिनेमा की दुनिया में शोक की लहर है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायक को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गायक भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- 'दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।
देवेंद्र फणनवीस ने भी व्यक्त किया शोक
दिग्गज गायक के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक व्यक्त किया है। "दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हमें कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
सिनेमा में दिए कई यादगार गाने
बॉलीवुड को कई सदाबहार गीत देने वाले लेजेंड्री सिंगर भूपिंदर सिंह के जाने से जो संगीत की दुनिया को क्षति हुई है, उसे भरा नहीं जा सकता है। वह भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी गायकी लिए वह हमेशा याद रखे जाएंगे। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने "मौसम", "सत्ते पे सत्ता", "अहिस्ता अहिस्ता", "दूरियां", "हकीकत" और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।

.jpg)

.jpg)

0 Comments