पर्यावरण वाहिनी ने पौधे लगाकर की जंगल बचाने की अपील

 



पर्यावरण वाहिनी ने पौधे लगाकर की जंगल बचाने की अपील

बल्लारपुर ( राज्य रिपोर्टर ) : पर्यावरण वाहिनी बल्लारपुर की ओर से रविवार को कारवा जंगल , हनुमान मंदिर व दरगाह रोड परिसर में पौधारोपन किया गया, संस्था ने इसके माध्यम से आम जनता से जंगल न काटते हुए उसे बचाने की अपील की.

सुबह 9 बजे संस्थाध्यक्ष मो.‌सरीफ गुरूजी सहित कई कार्यकर्ता जंगल पहुंचे और खाली स्थानों पर आम, ईमली, बेल, कवट, शहतूत, चिलबिलाई, पिपल, करंजी आदि कई तरह के पौधे लगाए. शरीफ गुरूजी ने बताया कि जंगल तेजी ‌से घट रहे हैं. पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जो जंगल बचे हैं उनमें और पौधे लगाने और उनका संवर्धन करने की आवश्यकता है. इस ओर सबका ध्यानाकर्षण करने हेतु उन्होंने जंगल में पौधे लगाए. पिछले साल भी उन्होंने यहां पौधे लगाए थे. जिसमें से कई जिंदा हैं.

इस समय सर्वश्री प्रकाश नरसिंगोज, शिवाजी नागरे, सतीश गोगुलवार, अजय अलोने, जावेद सर, आदित्यज्ञान नरसिंगोज, प्रशांत गद्दाला, नारद प्रसाद आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments