3 दिनो से कतारो मे फंसे ट्रक चालकों व मालवाहकों को मसाला भात वितरण.
◾I.H.R.A राजुरा तालुका सह-सचिव राज पाटिल द्वारा सामाजिक कार्य.
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा शहर में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश के चलते कई खेतों में पानी भर गया है. लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और राजुरा-चंद्रपुर मार्ग को बंद कर दिए जाने की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लगी है और कई वाहन चालक कतारो में फंस हुए हैं.
पिछले तीन दिनों से कतारों में फसे ट्रक चालको व पाठकों को भोजन की व्यवस्था न होने के चलते इंडियन मानवधिकार एसोसिएशन राजुरा तालुका सह सचिव श्री. राज पाटिल द्वारा मसाला भात वितरण कर समाज सेवा कार्य का अधभूद मिसाल पेश किया है.
राजुरा से गढ़चंदूर और तेलंगाना राज्य के लिए जानें वाले दो राज्य राजमार्ग हैं. यह स्टेट हाईवे पर भारी ट्रैफिक रहता है. लेकिन पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश के चलते नदी नालों में बाढ़ आ गई है और वर्धा नदी पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है इससे सैकड़ों वाहन कतारों में फंस गए हैं. तीन दिन से चालकों व मालवाहकों के खाने-पीने की हो रही परेशानी को देखते हुए राज पाटिल ने उनकी भूख मिटाने के लिए मसाला भात का वितरण किया. उनके साथ इस सामाजिक कार्य में अनिकेत लांजेवार, भारत बानकर, सुरज सदाफडे, विनोद शेंडे, किशोर नारलेवर, सुरज कोटरांगे, अरुण कावळे, योगेश नारलेवार का समावेश है.




0 Comments