राजुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गौरी कॉलोनी के नाले में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत।
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गौरी कॉलोनी के समीप स्थित नाले में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मृत्यु होने की घटना आज शाम करीब 4 बजे घटी है। युवक का नाम प्रितम आवारी निवासी गौरी कॉलोनी.
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रीतम आवारी के पिता 3 वर्ष पहले माजरी क्षेत्र से बल्लारपुर क्षेत्र के गौरी डीप में तबादला होकर ड्राइवर के पद पर कार्यरत है. माता के अभी तीर्थयात्रा पर जाने से युवक अपनी छोटी बहन और पिता संग घर पर ही था. किंतु आज दि. 16 जुलाई की शाम करीब 3.45 बजे युवक अपने मोटरसाइकिल से नाले की ओर गया. नाले पर अपनी बाइक खड़ी कर अपने कपड़े चप्पल उतार कर स्विमिंग करने हेतु नाले में कूद गया. परंतु पानी के गहराई का अनुमान न होने के कारण वह युवक डूब गया. इसको देख वहा के लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही राजुरा पुलिस एपीआई साखरे साहब ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया. खबर लिखने तक बॉडी का पता नही चल सका. आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है.




0 Comments