WCL बल्लारपुर क्षेत्रीय अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस।

 





WCL बल्लारपुर क्षेत्रीय अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस।

◾भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने किया सभी नर्सेस का सम्मान।


राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन सेवाभाव से दिन रात खुद को समर्पित करने वाली नर्सेस को सम्मान देने के लिए है। इसके मद्दे नज़र भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बल्लारपुर, चंद्रपुर द्वारा श्री. बादल गार्गलवार की अध्यक्ष्ता में  WCL बल्लारपुर क्षेत्रीय अस्पताल में जागतिक नर्सेस दिवस मनाया गया। इसमें अस्पताल के सभी नर्सेस का सम्मान संघटन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्भोधित श्री. विवेक अल्लेवार ने किया, कार्यक्रम मे जिल्हा मंत्री चंद्रपुर श्री. प्रवीण मुनगंटीवार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री. हेमन्त भंडारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कोपुला श्रीनिवास, सम्मय्या, देवीदास थीपे, श्रीवास्तवजी, धर्मेंद्रजी आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 



Post a Comment

0 Comments