सिकल सेल पीड़िता के लिए संकल्प फाउंडेशन की आर्थित मदद।

 




सिकल सेल पीड़िता के लिए संकल्प फाउंडेशन की आर्थित मदद।

◾स्व. हेमंत भाऊ गुरपुड़े के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार और  संकल्प फाउंडेशन की पहल।

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : संकल्प फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो हमेशा सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देती है लेकिन इस बार फाउंडेशन ने स्व. हेमंत भाऊ गुरपुड़े के जन्मदिन पर समाज कार्य की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन और गुरपुड़े परिवार और उनके मित्रों ने पहल कर सिकल सेल पीड़ित कि आर्थिक मदद की। बेहद खराब परिस्थितियों में रह रही धोपताला गांव निवासी 15 वर्षीय बालिका रुद्राक्षा मुत्थुनुरी जो कि सिकल सेल रोग से ग्रसित है। वहीं संकल्प फाउंडेशन और दिवंगत हेमंत भाऊ गुरपुड़े के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों द्वारा सिकल सेल पीड़ित को दवाइयों के खर्चों के लिए उनकी आर्थिक मदद की गई।

                          इस अवसर पर सुधाकर गुरपुड़े, अल्का गुरपुड़े, वर्षा बाभळे, संकल्प फाउंडेशन मार्गदर्शक उज्वल शेंडे, संस्थापक सुरज गव्हाने, उत्पल गोरे, विकास थोरात, दिपक झाडे, बापू डबारे, सूरज भाम्बरे, नितिन भटारकर, स्वप्निल राजुरकर, निखिल बाभले, प्रजू सहारे, दिनेश वैरागड़े, मयूर देवाळकर एवं अन्य मित्र उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments