विद्यालय के चपरासी ने की खुदकुशी।

  

विद्यालय के चपरासी ने की खुदकुशी।

राजूरा (राज्य रिपोर्टर) :  राजूरा तहसील के अंतर्गत आने वाले धानोरा गांव के कविटपेट लाभांगुडा की ओर जाने वाले पदमार्ग पर आज दोपहर लगभग 12:30 के बीच रमेश गुघलोत नमक व्यक्ति को मृत व्यक्ति रास्ते पर पड़ा देख तुरंत वीरूर पुलिस स्टेशन को सूचना दी। विरुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण तिवारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच करने पर शव के पास से मोनो फास्फोरिट जहरीली दवा की आधी भरी हुई शीशी पाई गई।          

                       प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बंडू प्रभाकर लोनगाडगे (45) जवाहर नगर राजुरा निवासी, वडगांव किसान विद्यालय में चपरासी के तौर पर कार्यरत था। ऐसा कहा जा रहा है की मृत्यु इस जहरीली दवा के वजह से हुई। विरुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में पंचनामा कर पुलिस उप निरीक्षक वाडतकर, कुडसांगे, वाघदकर, माड़वी, खंडाड़े, भगवान मुंडे, सैनिक अशोक वारवाडे, सैनिक पत्रू ठाकरे द्वारा पंचनामा किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजुरा उपजिल्हा रुग्णालय में भेजा गया और खुदकुशी का कारण अब तक पता नहीं चल सका है और आगे की जांच विरूर पुलिस कर रही है।



Post a Comment

0 Comments