विधायक सुभाष धोटे के हाथो कैंसर पीड़ित को 40 हजार रूपए का चेक वितरण।
राजूरा (राज्य रिपोर्टर) : शेतकरी सम्मान निधि अंतर्गत कैंसर पीड़ित लाभार्थी महिला श्रीमती पार्वताबाई विट्ठू रागिट विहीरगांव निवासी को राजूरा विधानसभा क्षेत्र के आमदार मा. सुभाष धोटे के हाथो कैंसर पीड़ित महिला को ₹40 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।
कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी के मद्देनजर वीहीरगांव के सरपंच अॅड. रामभाऊ देवईकर की पहल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों की मदद के लिए राजूरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष धोटे की ओर से (एक हात मदतीचा) के तहत जिला मध्यवर्ती बैंक के अंतर्गत विहीरगांव निवासी श्रीमती पार्वताबाई विट्ठू रागिट को 40 हजार रुपए का चेक देकर आर्थिक सहयोग किया गया।
इस समय नगराध्यक्ष अरुण धोटे, सरपंच रामभाऊ देवईकर, जिल्हा मध्यवर्ती बँक के शाखा व्यवस्थापक सय्यद, भोयर उपस्थित थे।




0 Comments