16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

 

16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।


राजूरा (राज्य रिपोर्टर) : राजूरा तहसील के अंतर्गत आने वाले टेंबुरवाही गांव के निवासी दीपाली बापूजी मरापे (16) ने आज दि. 27 जून दोपहर करीब 1.30 बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। 

                         सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीपाली अपने दादा उद्धव लचमा कुलसंगे के घर रहती थी। हमेशा की तरह आज भी पूरा परिवार खेती के काम के लिए खेत गए थे। इसी समय करीब 1.30  बजे के बीच दीपाली ने रस्सी से अपने घर के पोर्च में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने फांसी से लटके दीपाली को देख उसके परिवार को सूचना दी परिवार ने तुरंत घर पहुंच कर विरूर पुलिस स्टेशन में सूचना दी गई। विरुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक श्री कृष्णा तिवारी तुरंत पहुंच कर उनके मार्गदर्शन में पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजूरा के उप जिला रुग्णालय में भेजा गया। आत्महत्या के कारण का अब तक कोई पता नहीं चल सका। आगे की जांच विरूर पुलिस कर रही है।



Post a Comment

0 Comments