राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इनके पुण्यतिथि अवसर पर 30 जनवरी को श्रद्धांजलि व शहीदों को श्रद्धांजलि

 



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इनके पुण्यतिथि अवसर पर 30 जनवरी को श्रद्धांजलि व शहीदों को श्रद्धांजलि

◾देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर शहर महानगर पालिका द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इनके पुण्यतिथि अवसर पर 30 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पण की गई उसी प्रकार देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को आयुक्त अकुनुरी नरेश के हाथों पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. 

 हर साल 30 जनवरी को पूरे देश में शहीद दिवस मनाया जाता है ताकि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके. महानगर पालिका की ओर से सर्वप्रथम जटपुरा गेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण किया गया इसके पश्चात प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र और माल्यार्पण, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और माल्यार्पण, गांधी चौक के महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पण की गई. इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त चंदन पाटील, नगर सचिव नरेंद्र बोबाटे, डॉ. अमोल शेलके, मनोज सोनकुसरे, आशीष जीवतोडे, विकास दानव, गुरुदास नवले तथा मनपा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.




Post a Comment

0 Comments