श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई

 





श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई


बल्लारपुर ( राज्य रिपोर्टर ) : स्थानीय रविन्द्र नगर वार्ड में स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में सावन मास की एकादशी पर सोमवार सुबह पंडित चन्द्रमा प्रसाद मिश्र महाराज के हाथों विधिवत पूजा अभिषेक के साथ भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई आरती, हवन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया एवं शाम में महाप्रसाद का आयोजन किया गया मंदिर परिसर के सभी लोगों ने सहयोग कर पूजा में शामिल रहे।

इस समय श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश निषाद, मंदिर के पुजारी शिवसंपत विश्वकर्मा कार्याध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा,संगठक रमेश गुप्ता,सचिव रविन्द्र निषाद, उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश त्यागी,राजकुमार श्रीवास्तव,सिद्धार्थ रंगारी, कैलाश मोटघरे,दिनेश कोकुलवार,विशाल श्रीवास,श्यामबाबू वर्मा, हृतिक पाल,रोशन सरोज, राजाराम वर्मा, संपत वर्मा, रामबाबू श्रीवास्तव, हरिप्रसाद निषाद, इक़बाल पाल, शिवलाल वर्मा, कवडू डांगे, विनय , गोलू आदि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रयासरत रहे ।

Post a Comment

0 Comments